फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: इसी सत्र में मंडल स्थानांतरण की उठी मांग

Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई ने इसी सत्र में मंडलीय स्थानांतरण करने की मांग की है। संगठन की बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बागनाथ मंदिर परिसर में संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत की अध्यक्षता और जिला मंत्री गोपाल सिंह मेहता के संचालन में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि मंडलीय स्थानांतरण नीति की विसंगति दूर होनी चाहिए। कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिया जाए।
बैठक में तय हुआ कि छह और सात जुलाई को अल्मोड़ा में होने वाले संगठन के प्रांतीय चुनाव में बागेश्वर जिला इकाई सक्रियता से भागीदारी करेगी। पूरा सहयोग दिया जाएगा। संगठन के प्रांतीय चुनाव में सभी शिक्षकों को प्रतिभाग करने का मौका मिलना चाहिए। संगठन ने बेसिक से एलटी सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नत शिक्षकों को चयन प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह माजिला, संयुक्त मंत्री अक्षय नेगी, संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद, भरत नेगी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें