जिला मुख्यालय पर तेजी के साथ आबादी भी बढ़ रही है। छोटे- बड़े सभी प्रकार के वाहनों की संख्या बढ़ रही है लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए कहीं कोई इंतजाम नहीं है। नगर की सड़कें पहले से ही तंग हैं। इनके किनारे वाहन खड़े हो जाने के कारण यातायात संबंधी दिक्कतें तेजी के साथ बढ़ रही हैं। बाजारों में जाम की समस्या के साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को चलने में दिक्कतें होती हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए भूमि का भी चयन नहीं हो सका है। यही हालत रही तो भविष्य में पार्किंग का मसला गंभीर रूप ले लेगा।