कौसानी (बागेश्वर)। दहेज प्रताड़ना के चलते पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
20 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने कोतवाली कौसानी में तहरीर देकर दामाद अमित सिंह सजवाण निवासी भोजगण लौबांज पर शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सोमवार को कौसानी पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।