गणेश महोत्सव समिति बागेश्वर की ओर से बागनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुुओं ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। माघी खिचड़ी के आयोजन में समिति के अध्यक्ष किशन सोनी सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।