फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लोक कलाकार मोहन जोशी ने यूपी सीएम योगी को भेंट किए हुडका और बांसुरी

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुड़का भेंट करते लोक कलाकार मोहन जोशी। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्थानीय लोक कलाकार और विख्यात बांसुरी वादक मोहन जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें अपने हाथों से बनाए हुड़का और बांसुरी भेंट की।
विज्ञापन

ग्राम भयेड़ी निवासी मोहन जोशी बांसुरी के अलावा प्रदेश का प्रमुख वाद्य यंत्र हुड़का भी बजाते हैं। जोशी स्वयं बांसुरी और हुड़के का निर्माण भी करते हैं।
इन दिनों वह लखनऊ में आयोजित उत्तरायणी मेले में हिस्सा लेने गए हैं। वहां उत्तराखंड के कलाकारों के साथ उन्होंने यूपी के सीएम योगी से भेंट की।
मोहन जोशी ने फोन पर बताया कि सीएम योगी से हुई भेंट काफी अच्छी थी। सीएम योगी ने दोनों वाद्य यंत्रों के बारे में बारीकी से पूछा और बजाकर सुनाने के लिए कहा। काफी देर तक उन्होंने हुड़का और बांसुरी पर उत्तराखंड के पारंपरिक गीतों की धुन सुनाई।
विज्ञापन

साई बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ
अल्मोड़ा। साई बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ के समापन पर पूजा-अर्चना के बाद हवन किया गया। सुंदरकांड पाठ का समापन पंडित हरीश कांडपाल, कैलाश गिरी महाराज, ललित कांडपाल ने कराया। मुरारीलाल अग्रवाल, भास्कर साह, हरीकृष्ण खत्री, राघव पंत, अशोक पांडेय, मदन बिष्ट, दीपा बिष्ट आदि ने आरती कराई। वहां हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें