फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट और भराड़ी बाजार में हॉटमिक्स के लिए धनराशि स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट और भराड़ी बाजार में हॉटमिक्स के लिए प्रशासन ने 1.25 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की है। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि जल्द ही हॉटमिक्स के टेंडर लगाए जाएंगे। विभाग को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी गई है। विधायक ने कहा कि गांव-गांव को सड़क से जोड़ना भाजपा सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। कोरोना काल में भी सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार लगातार सड़कों का सुधारीकरण और नई सड़कों का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि रोड हॉटमिक्स होने से वाहन संचालकों के साथ ही आम लोगों को फायदा मिलेगा। कपकोट क्षेत्र में कई नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जो सड़कें आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उन्हें भी सुधारा जा रहा है। कहा कि उनका मकसद सीमांत में यातायात को सुगम बनाना है, ताकि सैलानी भी इस क्षेत्र की ओर और अधिक प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें