फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिला होल्यारों ने जमाया होली का रंग, घर-घर किया होली गायन

Tue, 07 Mar 2023 07:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गीतों पर झूमते होल्यार। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक महिला होली गायन की धूम है। महिला होल्यार घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। महिलाएं होली गीतों के साथ नृत्य और स्वांग रचाकर समाज की कुरीतियों पर भी प्रहार कर रही हैं। नगर के सैम मंदिर, ज्वालादेवी, बागनाथ, ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, बिलौना वार्डों में महिलाओं के अलग-अलग दल होली गायन कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में भी गांव-गांव महिला होल्यारों की टीम होली गायन कर रही हैं। वहां किरन पांडेय, जीवंती कांडपाल, उमा उपाध्याय, नेहा जोशी, उर्वशी गढि़या, हेमा बिष्ट, उमा उपाध्याय, मंजू बिष्ट, ममता रावल आदि होल्यार मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पिंगलों के बच्चों ने बुरांश के फूलों से बनाए प्राकृतिक रंग

गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों के बच्चों ने जिला चमोली में काफल फार्म, कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम का भ्रमण कर पर्यावरण संबंधी जानकारी ली। विज्ञान के सिद्धांत समझे और बुरांश के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाने की विधि जानी। बच्चों ने प्रकाश संबंधी कई प्रयोग किए। इसके तहत कैलाइडोस्कोप बनाने की प्रक्रिया समझी। सूक्ष्मजीव, सगंध, औषधीय पौधों की जानकारी ली। डिस्टिलेशन की प्रक्रिया समझी। अंगोरा फार्म में बच्चों ने अंगोरा और पसमीना ऊन निकालने की प्रक्रिया समझी। इकोसिस्टम को समझा। काफल फार्म की निदेशक दर्शना, प्रधानाध्यापक सुरेश सती, उषा पाठक, सतीश कुमार सैनी आदि के साथ होली गायन भी किया गया।
मिलावटी रंग बेचने पर दुकानदार का चालान

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने मिलावटी रंग बेचने के आरोप में एक दुकानदार का चालान कर दुकान में रखे रंग के कई डिब्बे नष्ट किए। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि बाजार की एक दुकान में कॉक्रोच मारने वालेे डिब्बों में स्प्रे वाला मिलावटी रंग बेचने की शिकायत मिली। मौके पर जाकर देखा गया तो आरोप सही पाया गया। इस बीच कुछ लोगों ने रंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। सुरक्षा के मद्देनजर मिलावटी रंग के कई डिब्बों को नष्ट कर दुकानदार विशाल गुप्ता का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गीतों पर झूमते होल्यार। संवाद

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गीतों पर झूमते होल्यार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें