फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिलाओं की होली प्रतियोगिता बागनाथ महिला ग्रुप ने जीती

Sun, 05 Mar 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा समिति की ओर से बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित महिला होली गायन प्रतियोगिता में महिला होली दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बागनाथ महिला ग्रुप पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर भागीरथी महिला ग्रुप और तीसरे स्थान पर मां उल्का महिला ग्रुप रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राम-सीता विवाह सहित तमाम प्रसंगों की गीत-संगीत के साथ प्रस्तुति दी गई। होली गीतों की भी झड़ी लगी रही। महिला होली दलों ने होली गीतों के बीच नृत्य की प्रस्तुति दी। होली प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं थीं। देर शाम तक होली गायन का सिलसिला चलता रहा। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। होली प्रतियोगिता के संचालन में तमाम लोगों ने सहयोग दिया। आयोजकों की ओर से विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।


गौरव ने जीती होली पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता

बागेश्वर। शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान होली पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गौरव सिंह बोहरा पहले, करिश्मा बोरा, गरिमा बोरा दूसरे, मीनाक्षी बरोलिया, दीपांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र पंत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां विभिन्न पकवान भी खिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें