फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे

विज्ञापन
बागेश्वर में होली की महफिल में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते लोग कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नुमाईशखेत मैदान में शनिवार की देर शाम महिलाओं की होली का आयोजन हुआ। महिलाओं के साथ ही लोक कलाकारों ने होली के रंग बिखेरे। होली गीतों की धुन पर नृत्य किया। रितु बसंत की ओर से आयोजित होली समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। महिलाओं ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, आज बिरज में होली रे रसिया समेत तमाम होली गीतों पर नृत्य किया। लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल, हिमांशु पांडे, नैननाथ रावल ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। होली के आयोजन के दीदार के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। आयोजक रितु बसंत ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें