बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते एसपी हिमांशु कुमार वर्मा। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के नवागत एसपी हिमांशु कुमार वर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ने जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश मातहतों को दिए।
एसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित गति से निदान होना चाहिए। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साइबर अपराध को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने के साथ ही जनता को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने को कहा। बैठक में बागेश्वर के सीओ शिवराज सिंह राणा, कपकोट के सीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ (ऑपरेशन) अंकित कंडारी आदि थे।