फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कन्या को विवाह के लिए एक लाख का चेक दिया

विज्ञापन
कपकोट में विवाह के लिए परिजनों को एक लाख का चेक सौंपते कंपनी के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। उत्तर भारत हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने गरीब कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद के लिए संतोषी देवी गरीब कन्या विवाह योजना चलाई है। इसके तहत कंपनी गरीब कन्याओं को शादी के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। योजना के तहत शनिवार को कंपनी ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र ग्राम बड़ेत (कपकोट) खारबगड़ तोक निवासी दीवान सिंह को उनकी पुत्री हेमा के विवाह के लिए एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। कंपनी प्रबंधक कमलेश जोशी ने स्वयं शादी समारोह में शामिल होकर यह चेक सौंपा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कंपनी की इस मुहिम की सराहना की है। लोगों ने कंपनी के इस कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, प्रधान भूपेश ऐठानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें