कपकोट में बुधवार को हुई मनूसलाधार बारिश का नजारा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के कपकोट में बुधवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे से कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय में भी हल्की बारिश हुई। बागेश्वर में सुबह से आसमान साफ था। दोपहर बाद बादल घिरने लगे। जिला मुख्यालय में अपरान्ह साढ़े तीन बजे हल्की बारिश हुई। कपकोट में काफी तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली भी गुल हो गई। बारिश से तपिस से कुछ हद तक राहत मिली है।