फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श मेला : 110 पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Tue, 16 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सेना के उत्तर भारत एरिया बरेली मुख्यालय की ओर से बागेश्वर में लगाए गए दो दिनी स्पर्श मेले में पहले दिन 110 पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं गईं। 315 लोगों के स्पर्श एप में रजिस्ट्रेशन किया गया। अब इस एप के जरिए पूर्व सैनिकों के खातों में पेंशन की रकम आती है। कई पूर्व सैनिकों का एप में रजिस्ट्रेशन नहीं होने से पेंशन आहरण में समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को विकासखंड सभागार में शिविर का शुभारंभ किया। उत्तर भारत एरिया के ब्रिगेडियर पीके खुराना ने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर सेनानियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्पर्श मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पूर्व सैनिक समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर भारत एरिया मुख्यालय नहीं आ पाते हैं। उनकी पेंशन, बैंक संबंधी समस्याओं के साथ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए स्पर्श मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में वीरांगनाओं को लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। मेले के माध्यम से वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मेजर पीके तिवारी ने मरीजों का परीक्षण किया। नर्सिंग सूबेदार मेजर रंजीत परिहार ने शिविर संचालन में सहयोग किया। पूर्व सैनिकों को निशुल्क दवा दी गई। मेले में कर्नल विनोद कुमार, कर्नल आरडी शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (रिटायर्ड) रनजीत सेठ, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रमेश चंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन



पूर्व सैनिकों ने उठाईं कई समस्याएं
बागेश्वर। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष डीएस हरड़िया के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने ब्रिगेडियर पीके खुराना को द जनरल आफीसर कमांडिंग उत्तर भारत एरिया बरेली के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने सेना कैंटीन के लाभांश का भुगतान कराने, निधन अनुदान का भुगतान दिलाने, सीएसडी का सह डिपो रानीबाग हल्द्वानी में खोलने समेत कई मांगें उठाईं। ब्रिगेडियर ने समस्याओं को जनरल आफीसर कमांडिंग के सामने रखने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन में कई पूर्व सैनिकों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें