बागेश्वर। सीएमओ सभागार में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मिशन इंद्रधनुष के तहत चलने वाले सघन टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की मृत्यु दर और बीमारी को कम करना है।
प्रशिक्षण में चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्ताओं ने भागीदारी की। प्रोजेक्ट ऑफीसर सैयद इकबाल रिजवी ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीएस जंगपांगी ने बताया कि मिशन में प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीकरण, टीकाकरण और प्रसव परिणाम को रिकॉर्ड, नवजात शिशु के जन्म का पंजीकरण, जन्म खुराक देने और उसके बाद के सभी टीकणरण के कार्यक्रेम शामिल हैं। संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम डिजिटल होने के चलते पंजीकृत गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के टीकाकरण की जानकारी एसमएस के जरिए पहुंच जाएगी। टीकाकरण के तत्काल बाद प्रमाणपत्र भी डाउनलोड किया जा सकेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण हासिल करने के बाद एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को कहा। डॉ. आकाश कुमार ने भी जानकारी दी। संवाद