फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को अस्पताल से दवा दिलाएं डॉक्टर : धन सिंह

Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर से मरीजों को अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर मेडिकल स्टोर की दवा लिखेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। अब हर अस्पताल में जनता को डॉक्टर मिलेंगे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे डॉ. रावत ने कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। हर स्कूल, कॉलेज में शिक्षकों के खाली पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने जीआईसी गरुड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर काला, भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, सुनीता आर्य, जेसी आर्या, मंगल राणा, हरीश रावत, बहादुर कोरंगा, देवेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें