फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डेंगू के सात मरीज डिस्चार्ज, छह नए भर्ती

Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना नए मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला जारी है। अब तक डेंगू के 110 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। वर्तमान में 16 मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मौसम में हो रहे बदलाव से मौसमी बीमारियां बढ़ने से जिला अस्पताल का जनरल वार्ड भी मरीजों से फुल हो गया है। गैलरी में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तक जिला अस्पताल में डेंगू के 17 मरीज भर्ती थे। 10 मरीजों को जिला अस्पताल और सात मरीजों को ट्रामा सेंटर में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया था। सात मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो छह नए मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया।
इधर, बारिश और ओलावृष्टि के बाद जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। अचानक से ठंड की शुरूआत से जुकाम, बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगातार मरीजों के भर्ती होने से सभी 29 बेड फुल हो गए। जिसके बाद मरीजों को जनरल वार्ड की गैलरी में लगाए गए अतिरिक्त बेड में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इधर, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि अस्पताल आने वाले डेंगू के मरीज दो-तीन दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। फिलहाल डेंगू का कोई भी गंभीर मामला नहीं है। वार्ड फुल होने पर अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें