अल्मोड़ा। मौसम में आ रहे बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी 400 के पार रही। सुबह से अस्पताल में मरीजों की कतार रही। जिला अस्पताल में बुखार, सर्दी जुकाम, एलर्जी आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी 400 के पार रही। यहां सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर और डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। डॉ. मनीष पंत ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे उन्हें सर्दी-खांसी, बुखार आदि की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। पानी स्वच्छ पीएं। संवाद