फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अस्पताल की ओपीडी पहुंची 500 पार

Mon, 20 Jan 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साप्ताहिक अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। 500 से अधिक लोग जांच और इलाज कराने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में 515 लोगों को स्वास्थ्य सेवा दी गई। बीते दिनों की अपेक्षा अस्पताल परिसर में मरीजों की अधिक भीड़ देखने को मिली। फिजीशियन कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, बाल रोग कक्ष और महिला कक्ष के बाहर लोग इंतजार करते दिखे। फिजीशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि बुखार, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम के साथ श्वांस, बीपी, शुगर संबंधित समस्याएं लेकर मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली मकवाना ने बताया कि सर्दी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। बुखार, गले में दर्द, सर्दी, जुकाम, त्वचा संबंधित समस्याएं बच्चों में देखने के लिए मिल रही हैं। नेत्र सर्जन डॉ. कल्पना ने बताया कि आंखों की मामूली जांच कराने, चश्मा बनाने, मोतियाबिंद की जांच कराने के लिए लोग ओपीडी में आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें