काफलीगैर (बागेश्वर)। स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र बोहाला में शिविर लगाया। इस दौरान महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवाएं वितरित की गईं। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र बोहाला में सीएचओ ओम प्रकाश शर्मा ने पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण और महिलाओं की एनसीडी स्क्रीनिंग की। इस दौरान ग्रामीणों को मानसिक रोगों की जानकारी दी। एएनएम कविता चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी, चंपा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद