फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिविर में 31 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 25 Jun 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। संवाद बहुउद्देश्यीय स्वायत्त सहकारिता और संवाद वेलफेयर सोसायटी की ओर से पिंडारी रोड स्थित संवाद कार्यालय में रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 31 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. एजल पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संतुलित खानपान की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. पटेल ने बीमार होने पर चिकित्सकों से परामर्श के बाद दवा लेने की सलाह दी। सोसायटी के अध्यक्ष संतोष फुलारा ने कहा कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। संचालन में सोसायटी की उपाध्यक्ष मीनू तिवारी, सचिव भूपेश पंत, अंजू पांडे, कोषाध्यक्ष रमेश कांडपाल, भूपेश मिश्रा ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें