फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी : पशुओं का इलाज न होने से कांग्रेस नाराज

Tue, 13 Jun 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकासखंड के विभिन्न गांवों में लंपी वायरस से दर्जनों पशु बीमार हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पशुपालन विभाग पर बीमार जानवरों का इलाज न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह से मिले और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि विकासखंड के देवनाई, गोमती लाहुरघाटी, न्याय पंचायत लौबांज, गढ़सेर और गागरीगोल में कई पशु लंपी वायरस की चपेट में है। पशुपालन विभाग की टीम इलाज के लिए दूरदराज के गांवों में नहीं पहुंची है जिसके चलते कई पशुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पशुपालन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पशुओं का शीघ्र इलाज करने की मांग की है। ज्ञापन में हरीश जीना, मोहन तिवारी, राजेश भट्ट, हरीश भट्ट, कृष्णा नयाल, रंजीत दास, संजय नयाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें