फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम बदलने से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल में बढ़ रहे राेगी

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। माैसम में बदलाव के कारण तापमान में वृद्धि और गर्मी का असर लाेगाें के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 252 लाेग इलाज कराने आए। इनमें से 46 लाेगाें के अल्ट्रासाउंड हुए। जिला ग्रीन जाेन में होने के कारण मिली छूट के बाद लाेग दूर-दराज से जिला अस्पताल इलाज को आ रहे हैं। अस्पताल के डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि माैसम परिवर्तन से लाेगाें में बीमार हाेने की शिकायत बढ़ रही है। बुखार, अपच, उल्टी, दस्त, एलर्जी, गले में दर्द, उच्च रक्तचाप, शूगर के मरीज इलाज काे ज्यादा पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि बीमारी से बचने के लिए भाेजन में पाेषक आहार शामिल करें। इससे शरीर की प्रतिराेधक क्षमता बढ़ती है। काेई भी राेग शरीर पर जल्दी असर नहीं कर पाता है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और अन्य राेगाें की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने वालाें की भी खासी भीड़ रही। 46 मरीजों की अल्ट्रासाउंड से जांच हुई। इनमें 35 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें