फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा

Thu, 12 Mar 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस लाइन मालता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर आयोजित शिविर में कर्मचारियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बेहतर करने पर जोर दिया गया। शिविर में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा, मानसिक तनाव कम करने, कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और अन्य सामान्य शारीरिक जांच की। बीमारी के लक्षण मिलने पर कुछ कर्मचारियों को उचित इलाज कराने की सलाह दी गई। सीओ कपकोट, मनीष शर्मा ने ड्यूटी के दौरान शारीरिक तंदरुस्ती के प्रति जागरूक रहने को कहा। इस दौरान सीओ साह अजय साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें