फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खुनौली और भतौड़ा में की गर्भवतियों की जांच

Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत खुनौली और भतौड़ा में ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण दिवस मनाया। इस दौरान गांव में छह गर्भवतियों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। रविवार को सीएचओ प्रियंका बुधलाकोटी के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक विद्यालय खुनौली और भतौड़ा में छह गर्भवतियों के रक्तचाप, मधुमेह, वजन और हीमोग्लोबिन की जांच की। उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवाएं वितरित की गई। इस दौरान पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। यहां मौजूद ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओें का लाभ लेने की अपील की गई। इस मौके पर एएनएम पूजा भैर्याल, आशा कार्यकर्ता मंजू पंत, रेश्मा, भावना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें