बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने को तैयार दोनों टीमें। संवाद न्यू?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में स्व. महेश सिंह थापा व स्व. बलवंत सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को लीग चरण के मुकाबले में हार्दिक टूर एंड ट्रैवल्स और मां वैष्णवी वॉरियर्स की टीमें आमने सामने थीं। मुकाबले में हार्दिक ट्रैवल्स की टीम ने 28 रन से जीत हासिल की। हार्दिक टूर एंड ट्रैवल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैष्णवी वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 84 रन बनाकर ही आउट हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन सक्षम समिति कर रही है। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की ने किया। इस मौके पर नवीन शाही, शंकर थापा, पप्पू थापा, संजय थापा, अर्जुन थापा, जगदीश नारायण, रोशन गढ़िया आदि थे।