बागेश्वर। हैकरों ने बागेश्वर के चार लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर दी है। हैकर इन लोगों के फेसबुक मित्रों से इलाज और अन्य बहाने से रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार बागेश्वर के नारायण सिंह, श्याम सिंह, सरजीत कोहली, विपिन पाठक की फेसबुक आईडी हैकरों ने हैक कर ली। इन लोगों को जब अन्य लोगों के फोन आए, तब आईडी हैक करने का पता चला। इनमें से नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मामले का पता लगाने की मांग की है। उसने हैकरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।