फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 में गूंजी किलकारी, स्वस्थ बच्ची का हुआ जन्म

विज्ञापन
बागेश्वर में एंबुलेंस में जन्मी बच्ची को परिजनों को सौंपते 108 कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पाटली निवासी खली राम की पत्नी मीना देवी (23) को मंगलवार तड़के प्रसव पीड़ा हुई। 108 वाहन से गर्भवती महिला को बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 के ईएमटी कृष्णा सनवाल ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने एंबुलेंस चालक पूरन लाल की मदद से सुबह 5:10 बजे सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। दोनों को बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गर्भवती के परिजनों ने 108 कर्मियों का आभार जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें