फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुरिल्लों ने बागेश्वर में भरी हुंकार

Wed, 10 Jan 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन करते गुरिल्ला संगठन के लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने समायोजन की मांग को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुरिल्लों ने कहा कि पूर्वोत्तर में वर्ष 2001 में गुरिल्लों को एसएसबी में समायोजित कर दिया गया था। कुमाऊं में वर्ष 2004 से गुरिल्ला अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्ष 2015 में गृह मंत्रालय के आदेश पर एसएसबी ने गुरिल्लों का सत्यापन किया। आशा थी कि अब गुरिल्लों का समायोजन होगा, उम्रदराज गुरिल्लों और आश्रितों को नौकरी मिलेगी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2023 में एसएसबी ने एलआईयू के माध्यम से सत्यापन कराया। अब भी गुरिल्लों के हक में फैसला नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शन में बसंत बल्लभ पांडे, हेम चंद्र कांडपाल, हरीश चंद्र सिंह, विशन राम, गणेश लाल, बलवंत सिंह,पुष्कर राम, नारायण दत्त भट्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें