सीईओ कार्यालय अल्मोड़ा में हुई शोकसभा में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई शोकसभा में सत्यमित्रानंद गिरि और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र अंकुर पांडे के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में सीईओ जगमोहन सोनी, डीडीओ (प्रारंभिक शिक्षा) राय साहब यादव, धीरेंद्र पाठक, अर्जुन सिंह नेगी, योगेश तिवारी, गोपाल सिंह भाकुनी, बलबीर भाकुनी, निधि पांडे, राजेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह साही, राम सिंह गैड़ा, मंजू अवस्थी, नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।