फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सूखे पेड़ों की अनुमति लेकर काट दिए हरे पेड़

Fri, 07 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के डौला गांव में सूखे पेड़ काटने की अनुमति लेकर हरे पेड़ काटने की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने आरोपी ग्रामीण पर 26,750 रुपये का जुर्माना लगाया है। पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने पर ही यह कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन

डौला गांव की पूर्व प्रधान हंसी देवी के पति नैन सिंह ने पांच अप्रैल को एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में उन्होंने जंगल मेंं हरे पेड़ काटने का आरोप लगाया था। वीडियो देखने के बाद रेंजर एनडी पांडेय ने मामले की जांच कराई। इसमें दो हरे पेड़ काटने की पुष्टि हुई। रेंजर ने पेड़ काटने की अनुमति देने वाले सरपंच और आरोपी को वन विभाग के कार्यालय में तलब किया।
सरपंच मोहिनी देवी और पेड़ कटान करवाने वाले ग्रामीण शिव सिंह शुक्रवार को वन विभाग के कार्यालय में पहुंचे। सरपंच ने ग्रामीण को सूखे पेड़ काटने की अनुमति देने की रसीद दिखाई। रेंजर पांडेय ने बताया कि ग्रामीण को सूखे पेड़ काटने के लिए दो हजार रुपये की रसीद काटकर दी थी लेकिन उसने सूखे पेड़ छोड़कर हरे पेड़ों को काट दिया। दो हरे पेड़ कटवाने के आरोपी ग्रामीण से जुर्माने की राशि वसूलकर वन पंचायत के खाते में जमा करवाई गई है। सरपंच को भी अपने अधिकारों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें