फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्लास्टिक कचरे से पटा गोमती का तट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर परिसर से सटे इलाके के साथ ही गोमती नदी के तट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नदी तट पर जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। संगम के पास बने शवदाहगृह से लेकर गोमती नदी के किनारे कूड़े से पटे हैं। नदी के किनारे लोग खुलेआम शौच कर रहे हैं। इस पर संबंधित महकमे रोक नहीं लगा पा रहे हैं। बागनाथ मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल होने के बावजूद नगरपालिका स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रही है। इलाके में पड़े कूड़े में अधिकांश अवशेष प्लास्टिक के कचरे का है। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके जगह-जगह यह पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


नदी तटों की नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। सार्वजनिक स्थान पर शौच करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
-हयात सिंह परिहार, ईओ नगरपालिका बागेश्वर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें