फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होरी खेले गिरिजापति नंदन

Sat, 04 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गायन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में होली की महफिल सजी। महिला और पुरुष होल्यारों ने होली गीतों से समा बांध दिया। करीब दो घंटे तक होल्यारों ने होली गायन किया। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने भी होली गीतों का आनंद लिया।
विज्ञापन

होली कार्यक्रम का आयोजन जिला पत्रकार संघ और एनयूजे की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम हरगिरी रहे। प्रमोद जोशी एंड पार्टी ने गणेश वंदना से होली की शुरुआत की। होल्यारों ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन होरी खेले गिरिजापति नंदन... गाकर होली गाई। आज ब्रज में होरी रे रसिया..., होरी खेलत नंदलाल ब्रज में... समेत कई होली गीतों से महफिल को होली के रंग में रंग दिया।
होल्यारों को आयोजकों की ओर से गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल, किरन पांडेय, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक पाठक, घनश्याम जोशी, महीप पांडेय, सुंदर सुरकाली, जगदीश उपाध्याय, हरीश सोनी, महिपाल भरड़ा समेत कई लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न वार्डों में महिला होली की धूम
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में कई जगहों पर महिला होली के कार्यक्रम हो रहे है। ज्वालादेवी वार्ड, सैम मंदिर वार्ड, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, चौरासी समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की होली का आयोजन किया जा रहा है। महिला होल्यार दोपहर से शाम तक घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। इस दौरान स्वांग भी रचाए जा रहे हैं। संवाद
मेरो री मनमोहना रे, मधुवन से क्या लाओगे...
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/कौसानी। जिले के ग्रामीण अंचलों में खड़ी होली गायन की धूम है। सफेद कुर्ता, पायजामा और टोपी पहने पुरुष होल्यार घर-घर जाकर होली गीतों का गायन कर रहे हैं। होल्यार मेरो री मनमोहना रे..., गोरी तेरो बालम छोटै छौ..., हां जी जेठानी देवर तुम्हारे ना बोलै.., टूट गई कंगना की तीली... समेत कई पारंपरिक होली गीतों का गायन कर रहे हैं।

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती द्यांगण समेत अमतौड़ा, खोली, जौलकांडे, बोरगांव, अमसरकोट, धारी, डोबा, चौहाना, चामी, क्वैराली, सात, रतबे क्षेत्र के कई गांवों में खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में देवस्थानों से होली का शुभारंभ हुआ और अब घर-घर गायन किया जा रहा है। जिले के कांडा, कपकोट, दुग नाकुरी, काफलीगैर और गरुड़ के कई गांवों में दिन के समय तो कहीं-कहीं दिन और रात में भी होली गीत गाए जा रहे हैं। संवाद

विधायक ने खेली लोगों के साथ होली

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या भी होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कपकोट और भराड़ी में लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कई होली कार्यक्रमों के शिरकत कर होली गायन का आनंद लिया। संवाद
अचरा पकड़ रस ले हो...

बागेश्वर। बागेश्वर में शास्त्रीय रागों के आधार पर बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है। बैठकी होली में राग-रागनियों की फुहार बरस रही है। शुक्रवार की रात जिला मुख्यालय में हुई बैठकी होली में धमार, काफी, जंगला काफी, सहाना, देश, जैजैवंती, भैरवी आदि रागों पर आधारित होलियों का गायन किया गया। नवीन लाल साह ने अचरा पकड़ रस ले हो..., होली के दिनन में..., रंग को छयलवा होली... से समा बांधा। पंकज पांडेय ने मैं तो उन्हीं के संग खेलूंगी होली..., पूरन पालनी ने ऐसी होली खेलाई मोरे श्याम..., नथुली में उलझेंगे बाल... होली से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक जमी होली की महफिल में कई लोग शामिल रहे। संवाद
होली के रंग में कत्यूर घाटी के गांव

गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी के गांवों में जहां-तहां लोग होली के रंग में डूबे दिख रहे हैं। होल्यारों की टीम ने गांव के भूमियाल मंदिर और गांव की चौपालों में खड़ी होली गायन किया। होल्यार होली के दूसरे दिन अपने-अपने गांव की चौपालों में एकत्र हुए। होल्यारों ने चौपाल में सिद्धि को को दाता विध्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन... होली का गायान किया। महिलाओं ने होली के परिधानों में होली गायन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। होल्यारों ने कपिलेशवर, दिव्येश्वरी मंदिर, पिंगलेश्वर और बैजनाथ में होली गायान किया। चतुर्दशी को विभिन्न गांवों की होली की टीमें कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें