फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुरकाली गांव में बिजली गिरने से बालिका झुलसी

Sat, 01 Apr 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती झुलसी कोमल। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के सुरकाली गांव में शुक्रवार की रात बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालिका झुलस गई। बालिका का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खराब मौसम के बीच सुरकाली गांव में बिशन राम पुत्र बची राम के घर के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से प्रभावित का पूरा मकान हिल उठा। हालांकि मकान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। घर में मौजूद बिशन राम की बेटी कोमल (10) बिजली की चपेट में आने से झुलस गई।
विज्ञापन

उसका चेहरा और दाहिना हाथ आंशिक रूप से झुलसा है। आननफानन में कोमल को जिला अस्पताला ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कोमल की हालत में सुधार है। बिजली गिरने से झुलसने की हाल-फिलहाल में यह पहली घटना है। कुछ दिन पहले बिजली गिरने से पोथिंग क्षेत्र में बकरियों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें