girl Girl dies after being struck by lightning
बागेश्वर। कपकोट तहसील के सोराग में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई है। घटना रविवार की है।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम कपकोट के सोराग में मौसम खराब था। बिजली कड़क रही थी। लता (20) पुत्री करम सिंह घर के पास कुछ काम कर रही थी। इस दौरान अचानक बिजली गिरी और लता उसकी चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लता के पिता जूनियर हाईस्कूल सोराग में कार्यरत बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है।