फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के दानपुर क्षेत्र में दिलाएं संचार सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर की रामगंगा घाटी संघर्ष समिति ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए ज्ञापन भेजा। इसमें कपकोट के ग्राम हाम्टीकापड़ी, रातिरकेटी, मलखडुंगर्चा, गोगिना, कीमू आदि ग्राम पंचायतों को डिजिटल भारत के सपने का हिस्सा बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि इन गांवों से पिंडारी, कफनी, सुंदरढूंगा ग्लेशियर समेत कई बुग्यालों के लिए ट्रैकिंग का रास्ता है। इस कारण वहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से भी यह क्षेत्र संवेदनशील है। इसके बावजूद अधिकतर गांवों में संचार सुविधा उपलब्ध नहीं है। कुछ गांवों में मोबाइल फोन के टावर लगे भी हैं तो उनमें इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इससे ग्रामीणों समेत पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिथौरागढ़ जिले के ग्राम नामिक का संपर्क भी इसी रूट से है। ज्ञापन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, रमेश पांडे कृषक, दिनेश सिंह, मोहन सिंह, तारा सिंह, खीम सिंह, दलीप सिंह, नेत्र सिंह, लाल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें