कपकोट के पुड़कुनी में आग से जली गौशाला का निरीक्षण करते पूर्व विधायक और पूर्व जिपं अध्यक्ष। संवा?
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव पुड़कुनी निवासी गणेश सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। उनके परिवार और गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन संसाधनों के अभाव में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग इतनी जबरदस्त थी कि गौशाला में बंधी दुधारू भैंस के साथ दो बैल जिंदा जलकर मर गए। आग से घास के 6 लुट्टे (सूखी घास के ढेर) भी जल गए। शुक्रवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने पुड़कुनी पहुंच और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह एसडीएम के साथ डीएम से भी इस मामले में मिलेंगे।