फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में लगी आग, भैंस और दो बैल मरे

विज्ञापन
कपकोट के पुड़कुनी में आग से जली गौशाला का निरीक्षण करते पूर्व विधायक और पूर्व जिपं अध्यक्ष। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव पुड़कुनी निवासी गणेश सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। उनके परिवार और गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन संसाधनों के अभाव में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग इतनी जबरदस्त थी कि गौशाला में बंधी दुधारू भैंस के साथ दो बैल जिंदा जलकर मर गए। आग से घास के 6 लुट्टे (सूखी घास के ढेर) भी जल गए। शुक्रवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने पुड़कुनी पहुंच और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह एसडीएम के साथ डीएम से भी इस मामले में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें