फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
वोटर जागरूकता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 15 फरवरी को होने वाले मतदान में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गरुड़ बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 
 स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे एसएस के जिला समन्वयक सुमित पांडे, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, सुरेश खोलिया, डॉ. हरीश शुक्ला के नेतृत्व में रांइका गरुड़, जीजीआईसी पाये, विवेकानंद इंटर कालेज, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, इंटर कॉलेज गागरीगोल, जूहा पिंगलों, राइंका वज्यूला, राइंका धैना, बंतोली, आदि के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जूनियर हाईस्कूल पिंगलो राइंका गरुड़ में बच्चों को संबोधित करते हुए डीईओ आकाश सारस्वत ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें