फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निर्माणाधीन सड़क के मलबे से गरुड़ पेयजल योजना ध्वस्त

Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ नगर क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना निर्माणाधीन देवनाई मोटर मार्ग के मलबे से पुन: ध्वस्त हो गई है। जिससे नगर क्षेत्र में पेयजल की आूपर्ति बुधवार को नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन देवनाई मोटर मार्ग का मलबा जल संस्थान की पेयजल योजना में गिरने से पेयजल लाईन से गरुड़, नौघर, भकुनखोला, गढ़सेरी, स्याल्दे टीट, टानीखेत, टीट बाजार, गरुड़ बाजार में बुधवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान की टीम जुटी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें