गरुड़ बागेश्वर)। विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक से गरुड़ बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान संगठन, गरुड़ बाजार के व्यापारियों और क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा है कि कौसानी, गरुड़ बैजनाथ मोटर मार्ग में यातायात बढ़ने से गरुड़, टीट बाजार, टानीखेत, बैजनाथ में अक्सर जाम लग रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जाम से निजात दिलाने के लिए शीघ्र गरुड़ बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण करने की मांग की है। बैजनाथ, पुरुड़ा, गागरीगोल क्षेत्र के लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय गरुड़ को तहसील मुख्यालय से जोड़ने के लिए गोमती नदी में पुल और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। बार एसोसिएशन के गिरीश कोरंगा, हरीश भट्ट, उमेश पांडे, नारायण सिंह थायत, आनंद गढि़या, दिगविजय फर्स्वाण का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।