फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्विज में आरे की गरिमा और गायत्री ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्क क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों की छह विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया। राउमावि आरे की गरिमा बिष्ट और गायत्री आर्या की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को सीईओ सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सीईओ विनय कुमार आर्य ने किया। समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक किरण जोशी की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन जीआईसी काफलीगैर के प्रधानाचार्य राजीव निगम ने किया। प्रतियोगिता में जीआईसी गरुड़ के ध्रुव राज कुलेगी और प्रतिज्ञा नेगी ने दूसरा, जीआईसी भटखोला की पलक पंत और भावना जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेम चंद्र लोहुमी, श्वेता जोशी, बलवंत सिंह टाकुली, हरीश जोशी, अंजू परिहार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें