फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कूड़ेदान तो लगाए लेकिन उठ नहीं रहा

Mon, 14 Apr 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर(बागेश्वर)। जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ेदान तो बनाए हैं लेकिन नियमित कूड़ा नहीं उठने से ये मुसीबत का कारण बन रहे हैं। कठपुड़ियाछीना स्थित कूड़ेदान से कूड़ा नहीं उठने पर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। कठपुड़ियाछीना बाजार में स्थित सार्वजनिक डस्टबिन में क्षेत्र के लोग नियमित कूड़ा डालते हैं। व्यापारी लक्की तिवारी, ललित जोशी, पूरन चंद्र मिश्रा, प्रकाश मिश्रा और चंदन वर्मा ने कूड़ेदान की सफाई कराने की मांग की है। जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव ने बताया कि कूड़ेदानों की सफाई का कार्य जिले में चल रहा है। जल्द सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें