बागेश्वर में सरयू नदी में मूर्ति विसर्जित करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
गणेश मूर्ति विसर्जन के साथ बिलौना में आयोजित गणेश महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव के अंतिम दिन भगवान गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
रविवार को मां भगवती मंदिर बिलौना से समण मंदिर तक श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली।
समण मंदिर के समीप ही सरयू नदी में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की गई। इस मौके पर पं. भुवन कांडपाल, मुख्य यजमान खीम सिंह सुयाल, नीमा देवी, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, प्रधान कैलाश गढ़िया, तेज सिंह घनोला, हरीश सुयाल, रणजीत सिंह बोरा, लक्ष्मण सिंह, भूपेंद्र सिंह सुयाल आदि थे।