बागेश्वर। पर्यटन विभाग दीनदयाल मातृ पितृ योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को गंगोत्री धाम, बद्रीनाथ धाम, नानकमत्ता, रीठा-मीठा साहिब, कलियर शरीफ (हरिद्वार), ताड़केश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रुद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड गोलू (अल्मोड़ा), बैजनाथ (बागेश्वर), पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिर (गंगोलीहाट), महासू देवता मंदिर (देहरादून), ज्वाल्पा देवी मंदिर (पौड़ी) आदि धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा कराएगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि यात्रा के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक पांच मार्च तक बीपीएल कार्ड की छाया प्रति, आधार कार्ड और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाकर पर्यटन विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रियों को निशुल्क खानपान और रात्रि विश्राम कि सुविधा गढ़वाल/कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रदान करेगा।