फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के 37812 कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्र सरकार की ओर से अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्डधारकों को तीन महीने (अप्रैल से जून) का मुफ्त में तीन महीने का चावल का कोटा मिलेगा। जिले में 37812 कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को तीन महीने का निशुल्क तीन महीने का चावल देने का आदेश पूर्ति विभाग के पास पहुंच गया है। प्रत्येक कार्डधारक को एक महीने के लिए पांच किलो कुल तीन महीने में 15 किलो चावल मुफ्त मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार के आदेश बृहस्पतिवार को मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 6147 अंत्योदय कार्डधारक हैं। अंत्योदय की कुल यूनिट 23562 हैं। जिले में 31665 बीपीएल कार्डधारक हैं। बीपीएल की कुल यूनिट 138462 हैं। बताया है कि तीन-चार दिन में चावल का कोटा जिले में पहुंच जाएगा। कोटा पहुंचते ही अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारकों को चावल बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें