द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। योगदा सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से एक से तीन नवंबर तक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, नाक-कान-गला, दंत, हृदय, श्वास-दमा, नेत्र और सामान्य रोगों की जांच व उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही निशुल्क ईसीजी, एक्स-रे, रक्त, मूत्र और शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दो बजे तक संचालित होगा। योगदा आश्रम के प्रभारी स्वामी वासुदेवानंद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।