गरुड़ (बागेश्वर)। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष और कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन लाल वर्मा (82) का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बागेश्वर में सरयू-गोमती संगम स्थित श्मशान घाट में किया गया। चिता को उनके इकलौते बेटे पटवारी दीप लाल वर्मा ने मुखाग्नि दी। टीट बाजार निवासी वर्मा बैजनाथ बैराज निर्माण, बैजनाथ में संग्रहालय निर्माण और कत्यूर घाटी के विकास के लिए सालों तक संघर्षरत रहे। उनके निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने शोक जताया है।