बागेश्वर में कठायतबाड़ा के जंगल से उठता धुआं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फायर सीजन बीतने के तीन महीने के बाद कठायतबाड़ा का जंगल सोमवार को आग से धधक उठा। जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर कठायतबाड़ा के जंगल में लगी आग का धुआं दूर शहर तक दिखाई दिया लेकिन आग लगने के कारण और क्षति का पता नहीं चल सका हालांकि आग से वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा है। जिले में फायर सीजन के दौरान वनाग्नि की काफी घटनाएं होती हैं। इन घटनाओं से प्रत्येक वर्ष वन संपदा को भारी नुकसान होता है। फायर सीजन बीतने के बाद भी जंगल धधकने पर कई सवाल उठ रहे हैं।