गरुड़ के अमस्यारी के जंगल में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
गरुड़/बागेश्वर। गरुड़ के अमस्यारी के जंगल में लगी आग पर स्थानीय लोगों ने बड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। आग से जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है। गरुड़ के अमस्यारी के जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। दोपहर तीन बजे बाद जंगल में लगी आग धीरे-धीरे काफी बड़े दायरे में फैल गई। आग की चपेट में आकर चीड़ के पेड़ जलने लगे। आग लगने की जानकारी मिलने पर कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तमाम पेड़ों के साथ ही वनस्पति को काफी नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने में पारस जोशी, रेनू, अनीता, प्रियंका, कमलेश, मयंक, हिमांशु, पुष्कर सिंह, ईश्वर चंद्र के साथ ही तमाम नेपाली मजदूर जुटे रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही चचई कपकोट के जंगल में लगी आग से दो महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद वनकर्मी फायर लाइनों की सफाई समेत जरूरी उपाय समय रहते पूरे नहीं कर सके हैं।