बागेश्वर में पुलिस लाइन के समीप जंगल में लगी आग बुझाते फायर कर्मी। संवाद
- फोटो : Samvad
बागेश्वर। पुलिस लाइन के समीप जंगल में आग लग गई। फायर सर्विस ने आग पर काबू किया। दमकल केंद्र को डीसीआर वायरलेस सेट से पुलिस लाइन के पास आग लगने की सूचना मिली। आग पुलिस लाइन आवासीय परिसर बैरक के पास जंगल की झाड़ियों में लगी थी। वहां पर एलएफएम गणेश चंद्र, चालक चंद्र राम, एफएम दीपक वर्मा, रमेश जोशी, रवि राणा, हिमांशु पाठक, नीरज रावत आदि थे। संवाद